Home / Fashion / राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी रोहित गोप गिरफ्तार

राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटी रोहित गोप गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर विगत कई दिनों से जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के नेतृत्व में राजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानतीय वारंट के बाद विगत कई दिनों से फरार चल रहे आरोपी रोहित गोप, पिता हरेलाल गोप, निवासी सोनारडीह, थाना राजनगर, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित गोप के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट निर्गत किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान राजनगर थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया। इसी क्रम में पुलिस टीम को सफलता मिली और रोहित गोप को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद राजनगर थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी रोहित गोप को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर भेज दिया। इस कार्रवाई से फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस के अभियान को और मजबूती मिली है।उक्त गिरफ्तारी में राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं पु.अ.नि. सचिता मुर्मू की भी गिरफ्तारी अभियान में अहम भूमिका रही। अभियान के दौरान राजनगर थाना के अन्य पुलिस जवान भी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *