सरायकेला-खरसावां जिले में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उरात में सड़कों पर उतरे सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी , प्रमुख स्थानों का किया औचक निरीक्षणद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने देर रात जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, चौक-चौराहों और अड्डेबाजी वाले संवेदनशील स्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान एसपी ने रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध परिस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि रात के समय रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी जरूरी है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के इस रात्रिकालीन निरीक्षण से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और सतर्कता साफ तौर पर नजर आई।








